Breaking News

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

Spread the love

बदायूं, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं के दो शिक्षकों के शोधकार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सिंह और गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार का शोध-पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका कम्युनिकेशंस इन स्टैटिस्टिक्स-सिमुलेशन एंड कम्प्यूटेशन में प्रकाशन के लिए स्वीकार किया गया है। यह पत्रिका एससीआई-एक्सपैंडेड और वेब ऑफ साइंस में सूचीबद्ध है।

शोध-पत्र में करप्शन डायनेमिक्स को समझने के लिए नवीन गणितीय एवं कम्प्यूटेशनल पद्धति प्रस्तुत की गई है। इसमें फ्रैक्शनल-ऑर्डर मॉडल और स्टेबल बर्नस्टीन वेवलेट न्यूरल नेटवर्क पद्धति का उपयोग किया गया है। शोध के निष्कर्ष सामाजिक और आर्थिक प्रणालियों में लंबे समय तक रहने वाले प्रभावों को समझने में उपयोगी बताए गए हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध वातावरण के लिए गौरव की बात है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पेड़ा-मावा मिठाई व लोज उद्योग को मिलेगा वित्तीय सहारा

Spread the loveबदायूं। जिले में पारंपरिक एवं चयनित खाद्य उत्पादों से जुड़े उद्यमियों को बढ़ावा …