Breaking News

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसान यूनियन का धरना

Spread the love

उघैती। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने खितौरा विद्युत उपकेंद्र पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व प्रदेश महासचिव ठाकुर भारत सिंह पाल उर्फ टिंकू ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।

किसान नेताओं ने कहा कि अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और सिंचाई समेत कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने, बिना सूचना कटौती पर रोक लगाने तथा खराबी की स्थिति में जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।

धरने के बाद उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन हल्का इंचार्ज रमेश कुमार और टीजी-2 सुधीर कुमार को सौंपा गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन करेगा। इस दौरान छत्रपाल, उदय पाल, अनस, तेजपाल, तोताराम, बबलू, सलीम, समीर, अल्लाह नूर समेत अन्य किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …