बदायूं, 24 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि चीनी जैसी आवश्यक वस्तु की कीमतों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ रहा है। यदि चीनी के दाम बढ़े हैं तो उसी अनुपात में किसानों के गन्ने का मूल्य भी बढ़ाया जाना चाहिए।
चित्रांश नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भाकियू पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ने से एथनॉल का उत्पादन कर पेट्रोल में इसका उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों और आम लोगों के हित में उचित कदम उठाने की मांग की।
राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण किया जाना जरूरी है।
Budaun Amarprabhat