Breaking News

सोशल ऑडिट टीम ने आसफपुर में किया वृद्धा पेंशन व पीएम आवास योजना का धरातलीय डेमो

Spread the love

आसफपुर। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने मंगलवार को ग्राम पंचायत में योजनाओं का धरातलीय डेमो किया।
यह प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, कार्यक्रम प्रदर्शक वीरपाल सिंह, मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गंगवार, यशवंत सक्सेना व रूपेंद्र पटेल के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने आसफपुर कस्बा स्थित पंचायत भवन पहुंचकर और गांव में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री आवास एवं वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। टीम ने जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जांच-पड़ताल की और आवश्यक जानकारियां जुटाकर संबंधित रिपोर्ट तैयार की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवजीत, रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार शर्मा, ऑडिट टीम के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, विपिन कुमार, सर्वेश, सरस्वती, कुसुम, सेवाराम, चंद्रभान, पूनम, मनोज, राजबाला, बिंटू बाबू, गिरिराज, अतर कली व अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला घाट पर एसएसपी की नजर, ‘जीरो घटना-जीरो हादसा’ पर जोर

Spread the loveबदायूं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए रविवार को …