Breaking News

रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिवि

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर राममूर्ति देवी प्रेमशंकर बालिका विद्यालय में आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, दंत परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान एक छात्राओं के साथ समस्त स्टाफ का परीक्षण किया गया। जररतमंद बच्चों को निशुल्क दवाएँ भी वितरित की गईं। जिन बच्चों की दृष्टि कमजोर है, उनको रोटरी क्लब द्वारा बनवाकर मुफ्त चश्में दिये जायेंगे। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गर्ग, सचिव रोटेरियन मुदित अग्रवाल, रो. रवि प्रकाश अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, मधु शर्मा एवं अनुपम शर्मा उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान

Spread the loveउझानी। क्रांतिधरा मेरठ में आयोजित सम्मान समारोह में एपीएम पीजी कॉलेज, उझानी के …