Breaking News

संस्कृत महाविद्यालय में वेद-उपनिषद प्रदर्शनी, संगोष्ठी में संस्कृत और विज्ञान पर हुई चर्चा

Spread the love

बदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में चल रहे सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह के छठे दिन वेद, उपनिषद और ब्राह्मण ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही ‘संस्कृत एवं विज्ञान का संबंध’ तथा ‘पर्यावरण, स्थानीय त्योहार व मेले’ विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित हुई।

संगोष्ठी में व्याकरण विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त ने कहा कि संस्कृत और विज्ञान का संबंध काफी पुराना है। उन्होंने महर्षि पाणिनि के व्याकरण की व्यवस्थित संरचना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान से भी संबंध देखा जाता है। उन्होंने आर्यभट्ट, वराहमिहिर और भास्कराचार्य के वैज्ञानिक योगदान तथा चरक संहिता में सुरक्षित चिकित्सा ज्ञान की जानकारी दी।

साहित्य विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता आचार्य शिव सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले और त्योहार प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते हैं। उन्होंने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संस्कृत में सस्वर पाठ प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त ने किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

89 स्कूलों में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की खुली पड़ताल

Spread the loveबदायूं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 22 अगस्त को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए …