Breaking News

गऊमाता को पहली रोटी खिलाना हर माँ की जिम्मेदारी: महेश चंद्र गुप्ता

Spread the love

डॉ. मधु गौतम के सहयोग से कृष्णा पार्क कॉलोनी में ‘गऊ माँ सेवा रोटी पात्र’ स्थापित

बदायूँ। भारतीय सनातन संस्कृति में गाय को माता का सर्वोच्च स्थान दिया गया है। प्राचीन काल से ही हर घर में पहली रोटी गौमाता के नाम से निकालने की समृद्ध परंपरा रही है, जो आधुनिकता की दौड़ में अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। लेकिन इस परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने एक सराहनीय पहल शुरू की है।
नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु गौतम के विशेष सहयोग से शहर की कृष्णा पार्क कॉलोनी में ‘गऊ माँ सेवा रोटी पात्र’ का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने स्वयं रोटी पात्र में रोटियां डालकर अभियान की शुरुआत की।
उपस्थित गोप्रेमियों को संबोधित करते हुए नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि गौशाला धाम के सचिव सचिन भारद्वाज द्वारा शुरू की गई यह मुहिम बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी माताओं और बहनों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन घर में पहली रोटी गौमाता के नाम अवश्य बनाएं। यदि आसपास गाय न मिले, तो उन रोटियों को कॉलोनी में लगे ‘गऊ माँ सेवा रोटी पात्र’ में डाल दें, जहां से उन्हें नियमित रूप से गौशाला पहुंचाया जाएगा। उन्होंने डॉ. मधु गौतम के इस पुनीत कार्य में सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. मधु गौतम, मुनेन्द्र सिंह एडवोकेट, सुधीर रस्तोगी, मनीष रस्तोगी, सचिन गुप्ता, संजीव भारद्वाज, सोनू मनचंदा, डॉ. रवि भूषण पाठक, डॉ. पारितोष शर्मा, श्रीमती चाँद मलिक, जयराम अग्निहोत्री, विनोद उपाध्याय एवं अभिषेक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीडीओ गामिनी सिंगला ने नरऊ बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Spread the loveबदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास खण्ड जगत के प्राथमिक विद्यालय …