बदायूँ। बदायूँ सदर रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ की ओर से एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह सदर के सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम अंसारी को ‘उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ’ का प्रांतीय सचिव निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।समारोह के दौरान दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सब रजिस्ट्रार का फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानानंद पाण्डेय ने कहा कि यह पूरे बदायूँ जनपद के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारे सदर सब रजिस्ट्रार वसीम साहब प्रांतीय एसोसिएशन में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने समस्त जनपद के दस्तावेज लेखकों की ओर से उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान से अभिभूत सब रजिस्ट्रार मोहम्मद वसीम अंसारी ने सभी दस्तावेज लेखकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान आप सभी के अगाध स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आगे भी निष्पक्षता और सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर दीपक सक्सेना, प्रमोद दीक्षित, मुकेश बाबू, जोगेंद्र शाक्य, भारत भूषण पाराशरी, अशोक सक्सेना, अभिषेक पाण्डेय, चेतन तोमर, अंकित पांडेय, रूपेंद्र सिंह, राम नाथ पाल, विपिन शंखधर, अजय सागर, राहुल यादव, लाला राम, कुसुम यादव, रविंदर गुप्ता एवं गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat