बरेली, 27 अगस्त। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए 15 दिसंबर 2026 को पेंशन अदालत-2026 का आयोजन किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह के नेतृत्व में अदालत आयोजित होगी।
पेंशन से संबंधित मामलों के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक जमा किए जा सकेंगे। आवेदन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तीन प्रतियों में इज्जतनगर मंडल कार्यालय के ई.जी.आर.एस. केंद्र पर अथवा डाक के माध्यम से भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन में कर्मचारी या भूतपूर्व कर्मचारी का नाम, पदनाम, विभाग, कार्यस्थल, पेंशनर से संबंध, सेवानिवृत्ति या मृत्यु की तिथि, पीपीओ की छायाप्रति, आधार व पैन कार्ड, बैंक खाता और आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पत्राचार का पता तथा पेंशन संबंधी दावा स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा।
आवेदन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल, बरेली, उत्तर प्रदेश, पिन कोड 243122 पर भेजे जा सकते हैं।
Budaun Amarprabhat