Breaking News

बाढ़ प्रभावित भुंडी गांव का एडीएम ने किया निरीक्षण

Spread the love

बदायूं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दातागंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित भुंडी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। एडीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जनसामान्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र ने 15 मामलों में की काउंसलिंग, दो परिवारों में हुआ समझौता

Spread the loveबदायूं। पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से …