Breaking News

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना, बदायूंवासियों को किया गया सचेत

Spread the love

बदायूं, 27 अगस्त। नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने जनपदवासियों को सचेत किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के कुछ लोग नेपाल गए हुए हो सकते हैं।

प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी परिवार, रिश्तेदार या पड़ोस का कोई व्यक्ति नेपाल गया है तो उसकी जानकारी कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। इसके लिए दूरभाष संख्या 05832-266052, मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 पर सूचना दी जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर नेपाल गए लोगों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने में इससे मदद मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रावण पूर्णिमा व गंगा स्नान पर्व पर बदायूँ में रूट डायवर्जन लागू

Spread the loveबदायूँ। श्रावण पूर्णिमा एवं गंगा स्नान पर्व के पावन अवसर पर कछला गंगा …