Breaking News

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बास बारोलिया स्थित वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन का पर्व सादगी और अपनत्व के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। आश्रम में मौजूद लोगों ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर बुजुर्गों के बीच खुशी का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस होता है।

आश्रम संचालक वेद व्यास शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनके साथ त्योहार मनाने से उन्हें खुशी और अपनापन मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को बुजुर्गों का सम्मान करते हुए समय-समय पर उनके बीच पहुंचकर खुशियां साझा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में रवींद्र मोहन सक्सेना का हुआ सम्मान

Spread the loveबदायूं। लखनऊ के प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल …