Breaking News

दिव्यांग व बेसहारा बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

Spread the love

वजीरगंज। नगर पंचायत स्थित विकलांग आश्रम में रक्षाबंधन का पर्व खुशी और अपनत्व के साथ मनाया गया। आश्रम में रह रहे दिव्यांग व बेसहारा बच्चों के बीच पहुंची बहनों ने उन्हें भाई मानकर राखी बांधी। भटपुरा निवासी पूजा तिवारी, बदायूं की रेनू शर्मा और मकरंदपुर निवासी एक बहन ने बच्चों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर फल वितरित किए।

बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम और विश्वास का पर्व है। आश्रम के प्रत्येक बच्चे के साथ त्योहार मनाकर उन्हें परिवार जैसा अपनापन देने की खुशी मिली। बच्चों में भी राखी बंधवाने और मिठाई-फल मिलने पर उत्साह दिखाई दिया।

आश्रम के उनीश पाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को परिवार जैसा स्नेह मिलता है। समाज के सक्षम लोगों को इन बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, 35 वर्षीय युवक की मौत

Spread the loveबिल्सी। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 …