Breaking News

कछला घाट पर दो दिन चलेगा सफाई अभियान

Spread the love

बिल्सी। श्रावण मास के अवसर पर भागीरथी कछला गंगा घाट को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए दयालु मित्रगण सेवा समिति रजि बिल्सी की ओर से दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया जाएगा। समिति की ओर से यह अभियान 30 अगस्त रविवार और 31 अगस्त सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

अभियान का आयोजन भागीरथी कछला गंगा जी घाट, जिला बदायूं में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गंगा घाट की स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। समिति ने लोगों से अभियान में सहयोग करने और गंगा घाट को स्वच्छ रखने की अपील की है। अभियान के यह जानकारी संकट मोचन श्री बालाजी दरबार के महंत राजेश चंद्र जाजू गुरु जी ने दी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Spread the loveबदायूं। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …