बिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील
बिल्सी। बदायूं जिले में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में मरीजों और उनके परिजनों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को मास्क वितरित किए। उन्होंने लोगों से बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है और इसके संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीमारी को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जागरूक रहते हुए बचाव के उपाय अपनाने चाहिए।
उन्होंने अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से मास्क का इस्तेमाल करने तथा चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।
Budaun Amarprabhat