Breaking News

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the love

बदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

आदेश के अनुसार सुभेष मिलिंद जाधव (आईपीएस), जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूं हैं, को क्षेत्राधिकारी नगर बनाया गया है। उन्हें क्षेत्राधिकारी लाइन की भी जिम्मेदारी दी गई है। राहुल पाण्डेय को क्षेत्राधिकारी उझानी बनाया गया है। वे पहले क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन/यातायात/मीडिया प्रबंधन का कार्य देख रहे थे।

सुनील कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक यातायात/कार्यालय/चुनाव सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं और उनका मुख्यालय बदायूं रहेगा। वहीं श्री आलोक सिद्धू को क्षेत्राधिकारी बिल्सी बनाया गया है। वे इससे पहले क्षेत्राधिकारी बिल्सी/अपराध/साइबर अपराध का कार्य देख रहे थे। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के मुख्य पृष्ठ पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय साहित्य को मिला वैश्विक सम्मान

Spread the loveमेरठ से प्रकाशित पत्रिका ने साहित्यिक योगदान और प्रमुख कृतियों को दी प्रमुखता, …