Breaking News

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, बच्चों को निपुण बनाने पर जोर

Spread the love

कादरचौक। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी के प्रशिक्षण कक्ष में चल रहा पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों ने वर्ष 2026-27 तक बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

एआरपी (गणित) योगेश शर्मा ने निपुण भारत मिशन से जुड़ी जानकारी दी। एआरपी (अंग्रेजी) अंजुम खान ने एएसईआर 2024 रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की पठन क्षमता में सुधार की जानकारी दी। एआरपी (हिन्दी) शैलेन्द्र ने परख सर्वेक्षण 2024 के आंकड़ों पर चर्चा की। वहीं एआरपी (विज्ञान) रत्नेश कुमार ने एफएलएन के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।

इस मौके पर संदर्भदाता डॉ. स्मृति परमार, परमानंद सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी बृजेश यादव, तरगीब दानिश, हरीश यादव, अनिल कुमार शर्मा, जमीर अहमद, जफर आलम, रीना चौधरी, मोहिनी गुप्ता और दीपक गौड़ समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वैदिक रीति से संपन्न हुआ साप्ताहिक सत्संग, पर्यावरण शुद्धि और संगठन पर दिया बल

Spread the loveबदायूं। आर्य समाज विद्यापीठ पुरम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग पूर्ण श्रद्धा, भक्ति …