Breaking News

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the love

कछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के विस्तार को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। कछला एवं अहमद नगर बछोरा खनन पट्टा धारक सुनील कुमार अरोड़ा के प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत कछला, नानाखेड़ा, भदरोल, अहमद नगर बछोरा, सरेली और उसहैत में कुल 400 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को हरियाली बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों ने इस हरित पहल का स्वागत करते हुए पौधों की उचित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया संवाद में टीएमयू के स्टुडेंट्स स्पोर्ट्स के प्रति जोश से लबरेज

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी …