बदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिकअप वाहन में चोरी की दो भैंसों को ले जा रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की 2 भैंसें, पिकअप गाड़ी और ₹5,200 नकद बरामद किए गए।
एसएसपी के निर्देशन, एसपी देहात के पर्यवेक्षण तथा सीओ बिल्सी के नेतृत्व में उघैती पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहसवान-बिसौली रोड पर ग्राम शरह बघौली के पास पिकअप में चोरी की भैंसें ले जाई जा रही हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान यासीन (निवासी नई बस्ती, बदायूँ/मूल निवासी नदरई, कासगंज) और युसुफ (निवासी अरनिया, बुलंदशहर/मूल निवासी नदरई, कासगंज) के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने सहसवान, बिसौली और मुजरिया क्षेत्र से पूर्व में भी कई भैंसें चोरी कर बेचने की बात कबूली। बरामद ₹5,200 मुजरिया के ग्राम सगराय से चोरी भैंसों को बेचने से मिले हिस्से की रकम है। दोनों का पूर्व से भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।
Budaun Amarprabhat