Breaking News

शिक्षक समाज को बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दें : आबिद रजा

Spread the love

बदायूं। नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ प्राचार्य गुलफाम सिंह यादव ने की। आबिद रजा ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों को मानवता, भाईचारे और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दें। उन्होंने कहा कि देश में मजहब और बिरादरी से ऊपर इंसानियत की राजनीति होनी चाहिए। फात्मा रजा ने शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान में कमी न आने देने की बात कही। इस दौरान शिक्षकों ने बदलती शिक्षा व्यवस्था और नई चुनौतियों पर विचार रखे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र में असरासी पुलिया के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन …