Breaking News

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जटा का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

बदायूँ: जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील दातागंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें नियमित रूप से पहुंच रही है अथवा नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि पशु चिकित्सा की पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करें तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
बाढ़ के कारण गांव से आवा-गमन टूट चुका है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने नाव के माध्यम से ग्राम जटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा क्षेत्र की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह एवं बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियन्ता उमेश चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का किया सम्मान

Spread the loveबिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया …