Breaking News

बदायू क्लब में सुर संगीत में सुरों ने समां बांधा

Spread the love

संगीत प्रतिभाओं के लिए एक मंच पर आयी प्रतिभाएं
प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की याद मे हुआ संगीतमय आयोजन
बदायूं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केन्द्र बदायूं क्लब में कार्यकारिणी की पहल पर संगीत प्रेमियों के लिए चल रहे सुर संगम संगीत क्लब से प्रतिभाओं को एक सुन्दर मंच दिया है, आज प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय किशोर कुमार को समर्पित आयोजित सुर संगम में संगीत के शौकिया कलाकारों की प्रस्तुतियों ने अपने सुरों ने समां बांध दिया।
क्लब के महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक सदस्य मंजुल शंखधार, अरुणा बिरला, करुणा रस्तोगी, शशि गुप्ता, कुसुम रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, मीता रस्तोगी और रागिनी रस्तोगी आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सुरसंगम संगीत आयोजन का विधिवत शुभारम्भ किया।
सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने कहा, जनपद के साहित्य प्रेमी जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं संगीत प्रेमी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा जी के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की श्रृंखला लगातार आयोजित की जायेगी।
आयोजन में गायक गायिकाओं ने अनेक नये व पुराने गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने नीले नीले अम्बर और छुकर मेरे मन को गाकर समा बाँध दिया। सह सचिव अनूप रस्तोगी ने ओ मेरे दिल के चैन, ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना ने मेरे दिल मे आज क्या है गाकर रंग जमा दिया, कार्यक्रम में गायक नवोदित गायक शिव ओम शर्मा ने मंजिले अपनी जगह है। प्रशांत दीक्षित ने रूप तेरा मस्ताना, विशाल शर्मा ने कोई हसीना जब रूठ जाती है तो, अजय कुमार ने ज़िन्दगी के सफर मे, पवन वर्मा ने चेहरा है या चाँद खिला, अनुज सक्सेना ने ये शाम मस्तानी, और अश्वनी ने तुम आ गए हो प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त प्रशांत सक्सेना और डी एस चौहान ने भी एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत में सभी गायकों को सम्मानित किया गया। सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कवि माधव मिश्रा, नीरज शर्मा, दीपक सक्सेना, नरेश शंखधार, सपना रस्तोगी, मंजू शर्मा, रुपेन्दर सिंह लाम्बा, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, आलोक पाठक, प्रदीप शर्मा, सुमित मिश्रा, रितु शर्मा, सुशील शर्मा, आदि संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बनारस, नई दिल्ली, कासगंज और लखनऊ की ट्रेनें प्रभावित

Spread the loveरेलवे ने सात ट्रेनें कीं निरस्त, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति बदायूं। …