Breaking News

भारतीय पटेल महासभा की बैठक संपन्न

Spread the love

सरदार पटेल जयंती व शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना पर बनी रणनीति
​बदायूं। स्थानीय सुनीता लॉन में भारतीय पटेल महासभा इकाई बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जिलाध्यक्ष रवीश कुमार पटेल द्वारा किया गया।
​बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आगामी जयंती को जनपद स्तर पर ऐतिहासिक, गरिमामयी और भव्य रूप से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के विचार राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। जयंती समारोह की अंतिम तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 25 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है।
​इसके साथ ही बैठक में बदायूं शहर के किसी प्रमुख स्थल पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने एकमत होकर जल्द ही प्रशासन से समन्वय बनाकर प्रतिमा स्थापना के लिए उचित स्थान तय करने पर सहमति जताई।
​इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। बैठक में आशीष कुमार, यशपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह पटेल, रवि पटेल, सुजान सिंह, महेश राठौर, रूपेंद्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, डी.एस. राठौर एडवोकेट, शिवेंद्र पटेल एडवोकेट, जयनेन्द्र पटेल, कालीचरण सिंह, सर्वेश सिंह, सतीश सिंह और सुदीप सिंह पटेल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवा ज्योति कलश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर मुजरिया मंडल में मंथन

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद बदायूं। आगामी 7 अक्टूबर को …