Breaking News

कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, दो लोग गंभीर घायल

Spread the love

संवाददाता

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में सतेती चौराहे के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे कैंटर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, गड़ौली निवासी साहब सिंह और धर्मपाल बिल्सी से सामान खरीदकर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे कैंटर ने सतेती चौराहे के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरा।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एएसपी ग्रामीण ने की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, बिसौली में पैदल गश्त

Spread the loveबदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने शनिवार को थाना फैजगंज …