Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Spread the love

विशेष शिविर में मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दी गईं दवाइयां

बदायूं। स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम और विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋतुज अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता की।

शिविर में अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने तनाव, अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श देने के अलावा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋतुज अग्रवाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराना चाहिए।

उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गुर्जर ने मानसिक तनाव के प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप मंदेरणा, डॉ. गजेंद्र सिंह, सुमन जायसवाल सहित मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नोडल शिक्षक संकुल एवं एआरपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Spread the loveबदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …