Breaking News

निर्माण के महज आठ दिन में उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए गंभीर सवाल

Spread the love

कादरचौक। कादरचौक क्षेत्र के ग्राम जिंसी नगला से धर्मी नगला को जोड़ने वाले नवनिर्मित संपर्क मार्ग की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के महज आठ दिन के भीतर ही सड़क की गिट्टियां और ऊपरी डामर की परत उखड़ने लगी है। सड़क की खस्ताहाली देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाथों से सड़क की परत उखाड़कर विभागीय लापरवाही की पोल खोल दी।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य करीब सात से आठ दिन पहले ही पूरा कराया गया था। इतनी कम अवधि में सड़क का बिखरना सीधे तौर पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर मिलीभगत की आशंका जताई है।
ग्रामीणों के अनुसार, यदि सड़क का निर्माण तय मानकों के तहत नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में यह पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और गंभीर सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाएगा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने, सामग्री की गुणवत्ता परखने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को मानकों के अनुसार तत्काल दोबारा बनवाने की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यशवीर सिंह ने जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला

Spread the loveजौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन जौनपुर …