Breaking News

बदायूं में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर किसानों को धान खरीद प्रक्रिया और किसान पंजीकरण से संबंधित जानकारी देने के साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कॉमन धान का मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश में तैयार की गई फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

विभाग की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे धान खरीद योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी फार्मर आईडी से संबंधित आवश्यक जानकारी सुनिश्चित कर लें, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यशवीर सिंह ने जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला

Spread the loveजौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन जौनपुर …