Breaking News

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। आगामी त्योहारों को देखते हुए सोमवार को पुलिस ग्राउंड स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडालों और आयोजन स्थलों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों से निगरानी की जाएगी।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट, फोटो और वीडियो साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

बैठक के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस ग्राउंड से मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बज्म चराग-ए-सुख़न के मासिक तरही मुशायरे में बही शायरी की बयार, देर रात तक झूमे साहित्य प्रेमी

Spread the loveबदायूँ। अदबी रिवायतों और शायरी की ऐतिहासिक सरज़मीं बदायूँ में ‘बज्म चराग-ए-सुख़न’ के …