Breaking News

23 अक्टूबर को होगा बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान

Spread the love

शिक्षक निर्वाचन के लिए बदायूं में 10 मतदेय स्थलों को मिली मंजूरी

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में प्रस्तावित सभी 10 मतदेय स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। इन मतदेय स्थलों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश ने बताया कि निर्वाचन के लिए जनपद स्तर से 10 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। आयोग ने प्रस्तावित सभी स्थलों का अनुमोदन कर दिया है।

निर्धारित सूची के अनुसार बदायूं में नगर पालिका परिषद कार्यालय को मतदेय स्थल संख्या 32 बनाया गया है। इसके अलावा बिल्सी नगर पालिका परिषद कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 30 और बिसौली क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 26 निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में आसफपुर में मतदेय स्थल संख्या 27, वजीरगंज में 28, सहसवान में 29, इस्लामनगर में 31, उझानी में 33, म्याऊं में 34 तथा दातागंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतदेय स्थल संख्या 35 निर्धारित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलापुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 25 लाख की अफीम के साथ बिहार व बदायूँ के 2 तस्कर गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …