Breaking News

रियोनाई कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Spread the love

महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति किया प्रेरित

उघैती (बदायूं)। श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उघैती थाने की महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर अपनी बात रखने और आत्मविश्वास के साथ समस्याओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना, एमडी आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्य शिल्पी सक्सेना, उपप्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जेपी सिंह, एचओडी दिनेश माथुर, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर मानवेन्द्र सिंह एवं अनम सैफी, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर कमलेश, अंशिका, पूजा, अर्चना, सपना, उमेश वार्ष्णेय और नेहा चौहान सदब सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कैंची धाम की दुर्गम पहाड़ियों पर खूब दौड़े ज़ैनुल, पांच घंटे में नापी तीस किमी की दूरी

Spread the love अल्ट्रा वॉरियर की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन में …