Breaking News

शारदीय नवरात्र पर सत्यव्रत पुलिस चौकी में डीएम व एसपी ने किया हवन-पूजन, जिले की शांति व समृद्धि की कामना

Spread the love

हिमालय शर्मा

संभल। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद संभल में प्रशासनिक व पुलिस मुखिया द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कर जिले की खुशहाली की प्रार्थना की गई। सत्यव्रत पुलिस चौकी परिसर में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया।
पुरोहित द्वारा संपन्न कराए गए इस धार्मिक अनुष्ठान में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आहुतियां समर्पित कीं। इस दौरान अधिकारियों ने समस्त पुलिस बल के जवानों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य तथा जनपदवासियों के कल्याण, क्षेत्र में अमन-चैन और समृद्धि के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। हवन के उपरांत उपस्थित पुलिस कर्मियों और नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि नवरात्र शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह हमें कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।


वहीं, पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखना प्राथमिकता है। यह अनुष्ठान जिले में शांति, आपसी सौहार्द और सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करता है।
इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारी, चौकी स्टाफ तथा कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण और वैदिक श्लोकों से गुंजायमान रहा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। आगामी त्योहारों को देखते हुए सोमवार को पुलिस ग्राउंड …