Breaking News

शांति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। जनपद बदायूँ में अपराध रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जरीफनगर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका के चलते नगर पंचायत दहगवाँ के वार्ड नंबर-9 निवासी रिंकू यादव, पुष्पेन्द्र, श्योराज (पुत्र सोरन सिंह), मुकेश, विपिन, वीरेश और रवि को हिरासत में लिया।
पुलिस ने सभी सातों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून से खिलवाड़ करने और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध कब्जों के खिलाफ भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Spread the love​बदायूं। जिले में अवैध कब्जों और प्रशासनिक अनदेखी के विरोध में भारतीय किसान …