Breaking News

कादरचौक में काली अखाड़े की झांकियों के साथ निकली श्रीराम बारात

Spread the love


कस्बे में भ्रमण कर राधाकांत मंदिर पर संपन्न हुई यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कादरचौक (बदायूं)। कस्बा कादरचौक में बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रभु श्रीरामचंद्र जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। काली अखाड़े की आकर्षक झांकियों से सजी बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि श्रीराम बारात का शुभारंभ राधाकांत मंदिर परिसर स्थित रामलीला प्रांगण से हुआ। बारात काली अखाड़े की झांकियों के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए वापस राधाकांत मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। आयोजन में कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया।

थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि श्रीराम बारात के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिस की निगरानी में बारात सकुशल संपन्न हुई।

इस मौके पर श्री श्री 108 बाबा ऋषि दास मंदिर के महंत, कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू प्रधान, अश्वनी कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार, श्याम सुंदर उपाध्याय, दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया, ग्राम प्रधान चोबं सिंह शाक्य, कल्लू कश्यप, महेंद्र पाल शाक्य, शिव प्रताप सिंह, दीपक सक्सेना, महेश चंद्र शाक्य, नरेंद्र शाक्य, रामलीला मंच इंचार्ज अशोक शाक्य, गिरीश गुप्ता, विपिन ठाकुर, सत्यपाल राठौर, राजीव मिश्रा, राजेंद्र पहलवान, सतीश गुप्ता, केपी सिंह यादव, अजय गुप्ता, मनिंदर शाक्य और सत्यवीर वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शारदीय नवरात्र पर सत्यव्रत पुलिस चौकी में डीएम व एसपी ने किया हवन-पूजन, जिले की शांति व समृद्धि की कामना

Spread the loveहिमालय शर्मा संभल। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद संभल में प्रशासनिक …