Breaking News

बिल्सी महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रसार व्याख्यान आयोजित

Spread the love

विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की दी जानकारी, प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

बिल्सी (बदायूं)। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रसार व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं से आए विशेषज्ञ शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

राजनीति विज्ञान विषय में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, बीएससी गणित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान विषय पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने व्याख्यान दिया। रसायन विज्ञान में डॉ. सारिका और जंतु विज्ञान में डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अपने-अपने विषयों से संबंधित जानकारी साझा की।

विशेषज्ञों के व्याख्यान से प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। विद्यार्थियों को विषयों की नवीन प्रवृत्तियों और विभिन्न दृष्टिकोणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे उन्हें विषय से जुड़ी नई जानकारियां और शैक्षणिक दृष्टिकोण समझने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में सहाबुद्दीन अली खान, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, सूरजपाल और प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यार्थियों में अनुभव, अमित, प्रफुल्ल, हर्षित यादव, आशीष, सुमित, अंकित, पूजा, दिव्या, रिशु, अभय यादव, निधि चौहान, निशांत, सीमा और सुगंध सहित अन्य छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में 1 नवंबर को आयोजित होगा मेगा विधिक सहायता शिविर, न्यायिक अधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों संग की समीक्षा बैठक

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश …