Breaking News

दबथरा गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Spread the love

दबथरा गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

दो बच्चों की मां थी मृतका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथरा में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी करण सिंह का विवाह वर्ष 2017 में संभल जनपद के रुदायन कस्बे की रिंकी (35) से हुआ था। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के एग्रीकल्चर कॉलेज का जैविक विकल्प ऊर्जा संग एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के स्टुडेंट्स जैविक समाधानों …