Breaking News

विकसित भारत बनाने के लिए वाणिज्य विषय की भूमिका पर हुआ विशेष व्याख्यान*

Spread the love

*
बदायूँ, 15 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ में शिक्षक विहीन वाणिज्य विभाग के बी.कॉम एवं एम.कॉम छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष व्याख्यान शृंखला का आज समापन हुआ।
मुख्य वक्ता अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली के वाणिज्य प्रोफेसर डॉ. पंकज अग्रवाल ने “विकसित भारत 2047 में वाणिज्य विषय की भूमिका” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में केवल आर्थिक वृद्धि ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, उद्यमिता, कौशल विकास, डिजिटल लेनदेन, वित्तीय समावेशन और सतत विकास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विकसित भारत के लिए वाणिज्य विद्यार्थियों की जिम्मेदारी अहम है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य के छात्र-छात्राएँ केवल लेखा, वित्त और व्यापार के ज्ञान तक सीमित न रहें; वे नए स्टार्टअप, ई-कॉमर्स, बैंकिंग, बीमा, कर प्रणाली, डिजिटल मार्केटिंग तथा स्वरोजगार के अवसरों को भी अपनाएँ। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे युवा चाहिए, जो नौकरी के अवसर खोजने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी भी बनें।
उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की अवधारणाओं को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने का मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नैतिकता और निरंतर अभ्यास ही वाणिज्य के विद्यार्थी को सफल पेशेवर बनाते हैं।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पाठ्यक्रम, परीक्षा पद्धति, उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसरों तथा व्यावसायिक कौशल से जुड़े प्रश्न पूछे। डॉ. अग्रवाल ने उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदान किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे व्याख्यानों से प्राप्त ज्ञान को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यक्तित्व, करियर और समाज के विकास में उतारें।
संचालन विभाग के केयर टेकर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. राशीदा खातून, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. संजय कुमार, वरुणिका , शिवांगी सक्सेना, सुनीति यादव, यशी सक्सेना सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें युवा : अतेंद्र

Spread the loveतंबुओं के शहर में गूंजा—‘आने वाले अतिथि का स्वागत है, स्वागत है’ बदायूं …