Breaking News

रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाने के लिए यात्रियों को किया जा रहा जागरूक

Spread the love

इज्जतनगर मंडल में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद कर कचरे के उचित पृथक्करण, वैज्ञानिक निस्तारण और स्वच्छता बनाए रखने में जनसहभागिता के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही रेलवे कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं को भी स्वच्छता संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उनके सुझाव लिए जा रहे हैं।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से मिले सुझावों के आधार पर सफाई व्यवस्था में सुधार करने और स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों की भागीदारी बढ़ाकर रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के एग्रीकल्चर कॉलेज का जैविक विकल्प ऊर्जा संग एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के स्टुडेंट्स जैविक समाधानों …