Breaking News

ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 के चालान

Spread the love

चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला, अभियान आगे भी रहेगा जारी

बदायूं। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे 10 वाहनों के चालान किए गए और चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम और यात्री एवं मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने वाहन चालकों और स्वामियों को निर्धारित भार क्षमता के अनुसार ही वाहन संचालित करने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग के अनुसार, ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। इससे सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में धूमधाम से मनाया गया धम्म दीक्षा दिवस

Spread the loveभारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा, वक्ताओं ने बुद्ध और …