Breaking News

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में नवरात्रि की धूम, नौ देवियों की झांकियों और काली के अखाड़े ने मोहा मन

Spread the love

रियोनाई। श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ देवियों की भव्य एवं आकर्षक झांकियाँ सजाई गईं। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में काली का अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद सक्सेना ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया। इसके पश्चात सर्वप्रथम माँ सरस्वती की आरती की गई और फिर माँ दुर्गा सहित देवी स्वरूपों की आरती कर सभी ने सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने विद्यार्थियों को नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। वहीं, एमडी आशीष सक्सेना ने नवरात्रि पर्व की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को शक्ति, साहस, ज्ञान और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

नौ देवियों की आकर्षक झांकियों के साथ काली के अखाड़े की शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उपप्रधानाचार्य ओमकिशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे.पी. सिंह, एचओडी दिनेश माथुर, उमेश, मानवेंद्र, अनम, सैफी, सपना, कमलेश, पूजा, अर्चना, अंशिका, नेहा, सदब सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खितौरा में धूमधाम से हुआ झंडी पूजन, निकाली गई बजरंगबली की भव्य झांकी

Spread the love24 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, 28 को निकलेगी रामबारात और 4 …