बिल्सी। नगर स्थित नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में सचिन उपाध्याय को नया कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी होगी। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में उनकी नियुक्ति से विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने की अपेक्षा की जा रही है।
Budaun Amarprabhat