Breaking News

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के मुख्य पृष्ठ पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय साहित्य को मिला वैश्विक सम्मान

Spread the love

मेरठ से प्रकाशित पत्रिका ने साहित्यिक योगदान और प्रमुख कृतियों को दी प्रमुखता, देश-विदेश के साहित्यकारों ने दी बधाई

भारतीय साहित्य और लेखन जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। देश के जाने-माने साहित्यकार एवं लेखक डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मेरठ, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के नवीनतम अंक के मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया गया है। पत्रिका की ओर से मिली इस विशेष पहचान को उनके साहित्यिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

पत्रिका के इस विशेष अंक में डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह के साहित्यिक योगदान, लेखन शैली और उनकी प्रमुख कृतियों पर विस्तृत लेख प्रकाशित किया गया है। उनकी चर्चित कृतियों में ‘भारतीय महिलाएं सुरक्षा एवं रोजगार’, ‘प्रभावशाली महिलाएं’, ‘भारतीय महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास’ तथा ‘भारतीय महिलाएं शिक्षा एवं स्वास्थ्य’ शामिल हैं। इन रचनाओं के माध्यम से महिला सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक जागरूकता और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई है।

पत्रिका में डॉ. सिंह के लेखन और साहित्यिक योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें समकालीन साहित्य की एक सशक्त आवाज के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मुख्य पृष्ठ पर स्थान मिलने से उनकी साहित्यिक उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर पहचान मिली है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि एक लेखक के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है। यह सम्मान उनकी लेखनी के प्रति जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने अपने पाठकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह और प्रोत्साहन ने उन्हें निरंतर साहित्य सृजन के लिए प्रेरित किया है।

डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर देश-विदेश के साहित्यकारों, प्रकाशकों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह लंबे समय से साहित्य सृजन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे पहले भी उन्हें ‘स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी इस उपलब्धि को साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता और लेखन के प्रति समर्पण के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खितौरा में धूमधाम से हुआ झंडी पूजन, निकाली गई बजरंगबली की भव्य झांकी

Spread the love24 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, 28 को निकलेगी रामबारात और 4 …