Breaking News

रामनवमी को लेकर सम्भल पुलिस अलर्ट, एएसपी उत्तरी ने दूरबीन से परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the love

अमर प्रभात | सम्भल।

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सम्भल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में एएसपी उत्तरी आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके ने पुलिस बल के साथ शोभायात्रा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऊंची इमारतों और छतों से दूरबीन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और मंदिरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शोभायात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सफल ट्रांसप्लांट, डेंटल डॉक्टर्स ने खराब दाढ़ हटाई, नई अक्ल दाढ़ लगाई

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री …