बिल्सी। नगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और उसके नवजात की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच की मांग की। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
मुजरिया थाना क्षेत्र के लहरा असदुल्लाहपुर निवासी शराफत के अनुसार, वह रविवार को अपनी भाभी रुखसाना को प्रसव के लिए बिल्सी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही की आशंका जताते हुए बिल्सी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Budaun Amarprabhat