बिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से कन्या पूजन, कन्या भोज और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं और बटुकों को आमंत्रित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया, उनके चरण धोए और उन्हें भोजन कराया। इसके बाद उपहार और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। साथ ही पारंपरिक शस्त्रों का पूजन कर धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त की गई।
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर दीपक चौहान, प्रदीप ठाकुर, ममता शर्मा, टिंकू गुप्ता, पीके गुप्ता, अमन वाष्र्णेय, निक्कू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat