Breaking News

पीडब्ल्यूडी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Spread the love

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आवाहन पर आज दिनांक 18 मार्च 2025 को कर्मचारियों के नेता प्रणेता श्री स्वर्गीय बी एन सिंह जी की पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पूरे आदर सम्मान के साथ मनाया गया राज्य कर्मचारी संघ परिषद के पदाधिकारीयो द्वारा श्री बी एन एन सिंह जी के चित्र पर दीप जलाकर कर फूल माला चढ़ाई गई इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बदायूं के पदाधिकारी द्वारा इंजीनियर संघ भवन पीडब्ल्यूडी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता श्री रोहन सिंह के द्वारा किया गया कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया रक्तदान शिविर में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, इंजीनियर राहुल कुमार सिंचाई संघ के पदाधिकारी सर्वेंद्र सिंह इंजीनियर विजय कुमार मोहित पांडे इंजीनियर देवेंद्र कुमार रजनीश सिंह हरेंद्र सिंहआदि पदाधिकारीयों ने रक्तदान किया रक्तदान करने वाले कर्मचारी को प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान व उत्साहवर्धन किया गया
इसके उपरांत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया
कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे, मंत्री सरोज कुमारी इंजीनियर राजीव कुमार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव सिंचाई संघ के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह सतेंद्र सिंह शाक्य मंत्री राम प्रकाश राठौड़ इंजीनियर चंद्रकेश यादव नेत्रपाल सिंह जयपाल सिंह ललित कुमार सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी शशिकांत यादव खांडिए सचिव घनश्याम इंजीनियर महाराज सिंह बदायूं क्लब के पदाधिकारी रविंद्र मोहन सक्सैना आदि तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी यो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार एवं संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!