Breaking News

कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच पहले लात घूंसे चले और फिर डंडों से जम कर मारपीट

Spread the love

सहसवान: कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच पहले लात घूंसे चले और फिर डंडों से जम कर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
घटना शनिवार देर शाम करीब आठ बजे की है। बदायूं मेरठ हाईवे के अकबराबाद चौराहे पर एक मोबाइल दुकानदार और वहां चाट का ठेला लगाने वाले युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच डंडों से जम कर मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने थाने से फोर्स बुलाया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। संजय, करन, राम भरोसे और अर्जुन के विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया नवरात्रि पर्व*

Spread the love* *बिल्सी* :- बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को कक्षा …