Breaking News

जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सहसवान व प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 30-05-2025 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त महावीर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम मौरूवाला थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ को मय एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल न0 UP 13 AJ 3123 स्पलेण्डर प्लस रंग काला के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध अभियोग मु0अ0स0 91/2025 धारा 411/414 भादवि पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*घटना का विवरण-* दिनांक 29.05.2025 को वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी की एक व्यक्ति ग्राम रसूलपुर कलां की तरफ से एक मोटरसाईकिल जिसका न0UP13AJ3123 स्पलेण्डर प्लस रंग काला है, को लेकर पैदल पैदल मोटरसाईकिल को सही कराने के लिये दहगवां ले जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान इस व्यक्ति को पकड लिया तो इसने अपना नाम महावीर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम मौरूवाला थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ उम्र करीब 36 वर्ष बताया तथा मोटरसाईकिल के बारे मे पूछा तो इसने बताया कि यह मोटरसाईकिल मैने मदनलाल पुत्र नरेशपाल निवासी ग्राम हरिपुर थाना उघैती बदांयूँ से 13 हजार रूपये में खरीदी थी। जानकारी करने पर पता चला कि मोटरसाईकिल जिसका न0 UP 13 AJ 3123 स्पलेण्डर प्लस चोरी की मोटरसाईकिल है। अभियुक्त महावीर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम मौरूवाला थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ को गिरफ्तार किया गया

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
महावीर पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम मौरूवाला थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ

*बरामदगी का विवरण:-*
मोटरसाईकिल न0 UP 13 AJ 3123 स्पलेण्डर प्लस रंग काला


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!