Breaking News

जनपद में में जैविक खेती के लिए 100 समूहों का खरीफ प्रशिक्षण सम्पन्न

Spread the love

बदायूँ। यूपीडास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी) परियोजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत चयनित विकासखण्ड उसावा, कादरचौक, उझानी, सहसवान एवं दहगंवा में गठित सौ समूहों के द्वितीय बर्ष का खरीफ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 01 से 29 मई 2025 तक कृषकों का सूमहबार तकनीकी खरीफ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को फसल में जैविक विधि से मृदा जनित रोगों की रोकथाम के लिए भूमि का शोधन, बीज शोधन तथा जैविक विधि से पोषकतत्व प्रबंधन एवं फसल सुरक्षा और रोग व कीट नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दी गयी, साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कृषकों को जैविक खेती में आ रहीं समस्याओं का निवारण तथा उपायों को बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक डॉ0 विवेक कुमार गौरव, कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इण्टरनेश्नल के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा व सम्बन्धित एल0आरपी0 एवं चयनित समूहों के सदस्य उपस्थित रहें।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!