Breaking News

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया

Spread the love

वृक्ष स्वयं धूप में रहकर हम सबको देते हैं छाया

बिल्सी। शनिवार को अरिहन्त वृक्षारोपण समिति की एक मासिक बैठक दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर संस्थापक प्रशान्त जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के जिला सचिव प्रवल वार्ष्णेय समेत सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक पौधा भी लगाया उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने किसी न किसी शुभ अवसर पर पौधरोपण अवश्य करते रहना चाहिए पेड़ स्वयं धूप में रहकर हम सबको छाया प्रदान करने का काम करते है व कई प्रकार से लाभान्वित करते हैं ।
देव ठाकुर ने कहा कि वन विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस समय सहसवान रेंज में अवैध रूप से या बिना अनुमति के पेड़ों का जमकर कटान किया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सचेत करते हुए तुरंत अवैध रूप से हरे पेडो के कटान पर रोक लगाने को कहा है। संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि वन रक्षकों की रात्रि गस्त बढ़ाने के साथ-साथ पेडो के कटान पर तुरंत रोक लगाई जाए। अन्यथा समिति उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। उन्होंने कहा कि जहां हमारी समिति वृक्ष लगाने का कार्य कर रही है वही वन माफिया हमारे इस अभियान पर वन विभाग की उदासीनता के चलते पलीता लगा रहे है। उन्होंने वन माफियाओ के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाने की मांग की है। इस मौके पर विष्णु असावा,डॉ नीरज अग्निहोत्री, पीयूष वार्ष्णेय,अनुज वार्ष्णेय,देव ठाकुर,वंश गिरी ग्रीश शर्मा आदि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!