Breaking News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई म्याऊं का विस्तार, सुधीर सिंह यादव बने ब्लॉक अध्यक्ष

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) जनपद बदायूं की विकास क्षेत्र म्याऊं इकाई की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कैंप कार्यालय बदायूं पर किया गया। संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी और जिला सहसंयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में जगत ब्लॉक अध्यक्ष आदेश कुमार तथा निर्वाचन अधिकारी के रूप में उझानी के महामंत्री प्रशांत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घोषित कार्यकारिणी में सुधीर सिंह यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, सुखवेन्द्र सिंह को ब्लॉक महामंत्री और मुनीश कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा राजेश राठौर एवं अवधेश कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह चंदेल को ब्लॉक संयुक्त मंत्री, राहुल कृष्ण गुप्ता को ब्लॉक संगठन मंत्री, गजेन्द्र सिंह को प्रचार मंत्री तथा सचिन सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित शिक्षकों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की। जिला सहसंयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षक एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए शिक्षकों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आमगांव के भूड़ जंगल में कई नलकूपों में चोरी, किसानों को हजारों की चपत

Spread the loveबदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जवाहरपुरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम आमगांव …